समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

हकीमाबाद के पास बूढ़ी गंडक नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, कल डूबने के बाद से था लापता

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद के समीप बूढ़ी गंडक नदी में रविवार को डूबे किशोर का शव सोमवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। शव घटनास्थल के पास ही नदी किनारे बालू में दबा मिला। इसके बाद मौके पर मौजूद मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बता दें कि जितवारपुर चौथ वार्ड संख्या-18 निवासी मो. एचडी के 16 वर्षीय पुत्र मो. अर्श रविवार को अपने तीन दोस्तों के साथ बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की गहराई और पानी के बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार को मुफस्सिल थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची थी। देर शाम तक नदी में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका था। इधर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

IMG 20240904 WA0139IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20260516 WA0116