रुसेरा घाट स्टेशन पर चेन झपटते तीन महिला गिरफ्तार, ट्रेन से उतरते ही पीड़िता को घेरकर दे रही थी घटना को अंजाम

समस्तीपुर/रोसड़ा : रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर बुधवार की शाम जीआरपी ने चेन स्नेचिंग की घटना में शामिल तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं में बरौनी थाना क्षेत्र के ढाला नंबर-06 निवासी सुमन देवी, प्रीति देवी एवं सुंदरी देवी शामिल है। घटना के संबंध में हसनपुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीपुर निवासी अनिता देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रुसेरा घाट स्टेशन पर चेन झपटते तीन महिला गिरफ्तार, ट्रेन से उतरते ही पीड़िता को घेरकर दे रही थी घटना को अंजाम
तलाशी के दौरान महिला के पास से स्नेचिंग की गई सोने की माला, एक जोड़ी कान का टॉप्स, जितिया व एक पर्स किया गया बरामद#Samastipur #Rosera pic.twitter.com/JaBPNPtSle
— Samastipur Town (@samastipurtown) May 8, 2026
पीड़िता ने बताया कि वह ट्रेन से उतर रही थीं, तभी तीन महिलाएं उन्हें घेरकर खड़ी हो गईं। इसी दौरान उनके गले से चेन सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गई। घटना का एहसास होते ही पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर स्टेशन पर मौजूद लोग जुट गए और तीनों महिलाओं को पकड़ लिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक महिला के पास से स्नेचिंग की गई सोने की माला, एक जोड़ी कान का टॉप्स एवं एक पर्स बरामद किया गया। वहीं दूसरी महिला के पास से जितिया भी बरामद हुआ। जीआरपी ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में हसनपुर रेल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि धराये आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।





