समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

राहगीर से बाइक छीनने का विरोध कर रहे पास बैठे ग्रामीण को बदमाशों ने मारी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में नेशनल हाईवे किनारे शनिवार की देर शाम बाइक छीनने का विरोध कर रहे एक ग्रामीण को बदमाशो ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। जख्मी की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के ही जनकपुर गांव निवासी सीताराम सिंह के पुत्र शम्भू सिंह के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम करीब साढ़े 7 बजे एक बाइक सवार युवक से कतिपय बदमाश बाइक छीनने की कोशिश करने के दौरान उठापटक कर रहे थे।

इसी दौरान समीप यानी सड़क किनारे अपने दरवाजा पर बैठे शम्भू सिंह मौके पर पहुंचकर बदमाशो के बाइक छीनने की घटना का विरोध करने लगे। इसी बीच बदमाशों ने बाइक सवार को छोड़कर विरोध कर रहे शम्भू सिंह को ही गोली मार कर जख्मी कर दिया और भाग निकले। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी शंभू सिंह को शहर के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है। इधर उजियारपुर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यहां देखें वीडियों :

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150