Samastipur

समस्तीपुर पुलिस व बदमाश के बीच हुए एनकाउंटर में घायल प्रिंस को इलाज के बाद भेजा गया जेल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ गांव में पुलिस और लूटकांड के आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में घायल प्रिंस कुमार को इलाज के बाद जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि मंगलवार की रात करीब 3:30 बजे देसुआ चौर स्थित बाड़ा गाछी में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर चकसेखु निवासी पिंटू लाल के पुत्र प्रिंस कुमार के दाहिने पैर में एड़ी के ऊपर गोली लगी थी।

घटना को लेकर उजियारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार के स्वलिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज एफआईआर के अनुसार, उजियारपुर थाना क्षेत्र में 27 अप्रैल को हुई लूट की घटना के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने प्रिंस कुमार के अलावा विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर सिमरी निवासी चंदन कुमार सिंह के पुत्र भूपेंद्र उर्फ देव तथा दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी बंशी दास के पुत्र लक्ष्मण दास को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने देसुआ गांव स्थित बाड़ा गाछी में हथियार छिपाकर रखने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम तीनों आरोपियों को साथ लेकर हथियार बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची। एफआईआर में दावा किया गया है कि जब प्रिंस कुमार को हथियार निकालने के लिए कहा गया, तभी उसने छिपाए गए पिस्तौल से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में उजियारपुर एसएचओ इंस्पेक्टर अजीत कुमार, डीआईयू टीम के दारोगा अमित कुमार तथा एसटीएफ के जवान द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें प्रिंस कुमार घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

घटनास्थल की तलाशी में पुलिस ने दो देशी कट्टा, एक पिस्टल, कई जिंदा कारतूस तथा अलग-अलग पॉलीथिन और पर्स में रखे कुल 77 हजार 100 रुपये बरामद करने का दावा किया। गोली लगने के बाद घायल प्रिंस कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चला। इस दौरान पुलिस ने इन तीनों की निशानदेही पर अनीश कुमार व विकास कुमार साह को भी गिरफ्तार किया। इस सभी गिरफ्तार आरोपियों को घटना के अगले दिन ही न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

12 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

24 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

24 घंटे ago