समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरांव पंचायत के वार्ड संख्या-7 में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के ही एक मक्के के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कमरांव वार्ड संख्या-7 निवासी मो. जब्बार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मो. जब्बार बीते 21 मई को घर से गांव के ही एक युवक से बकाया रुपये मांगने के सिलसिले में निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक से जब्बार का पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी विवाद में उसकी हत्या की गई है। तीन दिनों से लापता युवक का शव गांव के ही मक्के के खेत में मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। इधर घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गयी है।
दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने बताया कि शव सड़ना शुरू हो गया था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करीब तीन दिन पहले ही कर दी गई थी। हालांकि, मौत का सही कारण और हत्या कब तथा कैसे की गई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…