समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-13 में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित गृहस्वामी प्रभात पांडे ने घटना की सूचना चकमेहसी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
गृहस्वामी के अनुसार चोर घर में घुसकर नगदी, जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गए। अभी चोरी हुए सामान का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद स्पस्ट होगा की चोर क्या-क्या ले गये है। इधर चकमेहसी पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…