Top-10 अपराधियों की सूची में शामिल 7 हजार के ईनामी बदमाश को STF ने मुसरीघरारी से किया गिरफ्तार
समस्तीपुर : बिहार एसटीएफ की स्पेशल टीम ने जिले के कुख्यात एवं सात हजार रुपये के ईनामी बदमाश लालू दास उर्फ छोटका को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लालू दास उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामनगर चांदचौर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।
वह जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। उसके उपर सरायरंजन थाने में लूट एवं आर्म्स एक्ट सहित तीन गंभीर मामले दर्ज है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पर सात हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ सरायरंजन थाना में लूट एवं आर्म्स एक्ट सहित तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

