समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी आज सुनेंगी आमजनों की समस्याएं, यहां देखें समय और जगह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी रविवार को जिला अतिथि गृह में आमजनों की समस्याएं सुनेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सुनेंगी। इस दौरान क्षेत्र के लोग अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को सांसद के समक्ष रख सकेंगे।
कार्यक्रम को लेकर समर्थकों एवं स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। सांसद ने कहा कि जनता का भरोसा और उनके सुख-दुख में साथ रहना ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्याओं से अवगत कराने का आग्रह किया है। कार्यक्रम जिला अतिथि गृह, समस्तीपुर में आयोजित होगा।

