समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

लोजपा नेता अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछतात

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास विगत 17 मार्च की रात करीब साढ़े 9 बजे लोजपा(रा) संसदीय बोर्ड के सदस्य सह सिने कारोबारी रोहित कुमार उर्फ अंटू इस्सर पर फायरिंग कर जानलेवा हमला मामले में एक नामजद आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर से दिल्ली गयी नगर पुलिस की टीम ने उक्त नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

बता दें कि 17 मार्च की रात करीब साढ़े 9 बजे उजले रंग की एक आल्टो कार व चार बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने लोजपा(रा) नेता सह प्रोपर्टी डीलर के घर के बाहर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना में अंट्टू ईस्सर तो बाल-बाल बच गये थे, लेकिन उनके साथ मौजूद उनका साथी शुभम सिंह उर्फ ईशू गोली लगने से जख्मी हो गया था।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150