समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य बोले- “छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं”

समस्तीपुर : बिहार राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. सुग्रीव दास ने शनिवार को समस्तीपुर जिले के विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप-4 समस्तीपुर एवं टाइप-1 कल्याणपुर का दौरा कर वहां की शैक्षणिक, आवासीय एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. दास ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, पढ़ाई, भोजन एवं सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली।

उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, उनके अधिकारों एवं आत्मनिर्भर बनने के प्रति जागरूक किया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को छात्राओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आवश्यक सुधार को लेकर संबंधित कर्मियों को निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला जेंडर समन्वयक सुजीत कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार सहित कल्याणपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं छात्र नेता मुलायम सिंह यादव, रणधीर कुमार एवं प्रदीप कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150