समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

छेड़खानी मामले में फरार चल रहे आरोपी को महिला थाने की पुलिस ने तीन साल बाद किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : महिला थाने की पुलिस ने छेड़खानी मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को तीन साल बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चंदन कुमार राय (31 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया गया है कि करीब तीन वर्ष पहले गांव की एक युवती ने चंदन के खिलाफ छेड़खानी का मामला महिला थाने में दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा है। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली की उक्त कांड का आरोपी घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही महिला थानध्यक्ष प्रीति कुमारी के नेतृत्व में टीम उसके घर पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150