समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में 95 भूमिहीन स्कूलों के भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश तेज, कलेक्ट्रेट सभागार में DDC ने की समीक्षा बैठक

IMG 20261121 WA0050

समस्तीपुर : जिले के 95 भूमिहीन प्रारंभिक विद्यालयों के भवन निर्माण की दिशा में प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। कायाकल्प अभियान के तहत इन विद्यालयों के लिए जमीन चिह्नित की जाएगी। इसको लेकर बुधवार को डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर भूमि चिह्नित कर अगले माह के अंत तक प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से उपलब्ध कराई गई सूची की समीक्षा के दौरान जिले के 95 भूमिहीन प्रारंभिक विद्यालय चिह्नित किए गए। इनमें समस्तीपुर सदर अनुमंडल के 33, रोसड़ा के 32, दलसिंहसराय के 16 तथा पटोरी अनुमंडल के 14 विद्यालय शामिल हैं। डीडीसी ने निर्देश दिया कि प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए विद्यालय की आवश्यकता के अनुसार 10 से 50 डिसमिल तक जमीन चिह्नित की जाए। इसके लिए ग्राम स्तर पर सर्वेक्षण कराकर उपयुक्त भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

IMG 20261105 WA0012

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

जमीन उपलब्ध कराने में गैरमजरुआ आम और गैरमजरुआ खास भूमि को प्राथमिकता दी जाएगी। गैरमजरुआ आम भूमि के लिए ग्राम पंचायत का अनापत्ति प्रमाणपत्र भी आवश्यक होगा। सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं होने पर दान में मिलने वाली भूमि का विधिवत निबंधन कराकर प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया।

डीडीसी ने सीओ, बीडीओ और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर भूमि के रकबा, उपयुक्तता और स्वामित्व की जांच करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमिहीन विद्यालयों के लिए जमीन उपलब्ध कराना अभियान की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सभी सदर एसडीओ राकेश कुमार, डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, डीपीओ एसएसए शुभम कसौधन व सभी सीओ और बीडीओ शामिल हुए।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20261123 WA0036

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150