पांच साल पुराने महिला की हत्या मामले में पति गिरफ्तार, रेलवे लाइन किनारे मिला था महिला का शव

समस्तीपुर : पांच साल पुराने एक महिला की हत्या मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान केवस निजामत गांव निवासी मनोज पासवान के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी मृतका का पति है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में उजियारपुर थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे एक महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान बबिता देवी के रूप में हुई थी।

घटना के बाद मृतका के पुत्र राज कुमार ने अपने पिता मनोज पासवान पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्यायालय में परिवाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के दौरान साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



