समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर BRC में हर छोटे-बड़े कार्यो के लिए रेट फिक्स ? भ्रष्टाचार के आरोपों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की शिकायत के बाद जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने इस मामले में बिंदुवार जांचकर जांच रिपोर्ट जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO), स्थापना जमालुद्दीन से मांगी है। संघ ने डीईओ को दिए गए आरोप पत्र में समस्तीपुर बीआरसी की कार्यप्रणाली से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए थे। संघ के प्रखंड अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने अपने आवेदन में समस्तीपुर बीआरसी में पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखापाल की कार्यप्रणाली को लेकर अनियमितता के आरोप लगाए हैं।

आवेदन में कहा गया है कि मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि बीआरसी में खुलेआम शिक्षकों से हर छोटे-बड़े कार्यो का रेट फिक्स है। संघ के द्वारा डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता को बताया गया है कि बीआरसी में प्राथमिक विद्यालय मधुबन चौक, खानपुर के प्रधान शिक्षक यशवंत भारती प्रतिनियुक्ति पर है और बीआरसी में लेन-देन को लेकर खुलेआम शिक्षकों को वह धमकाते हैं। हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पस्ट हो सकेगी की इसमें कितनी सच्चाई है। बहरहाल समस्तीपुर प्रखंड के सभी शिक्षकों के बीच इसकी चर्चा जोरों पर है। इधर कुछ शिक्षकों ने डीएम (DM) रोशन कुशवाहा को भी आवेदन देकर समस्तीपुर बीआरसी में चल रहे पूरे प्रकरण की शिकायत की है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150