समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

भरण-पोषण मामलों की समीक्षा बैठक में बोले एसडीओ- “माता व पिता की सेवा हर संतान का कर्तव्य”

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय परिसर में भरण-पोषण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पीड़ित माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके मामलों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सभी पीड़ित पक्षों को क्रमवार अपनी समस्याएं रखने का अवसर दिया गया। इस दौरान कई बुजुर्गों ने परिजनों द्वारा उपेक्षा, भरण-पोषण में लापरवाही एवं असम्मान से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

एसडीओ दिलीप कुमार ने संबंधित परिजनों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में माता-पिता एवं बुजुर्गों को परेशानी, उपेक्षा या अपमान का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा एवं सम्मान करना प्रत्येक संतान का नैतिक, सामाजिक और पारिवारिक दायित्व है। समाज में बुजुर्गों का सम्मान और उनकी देखभाल हमारी संस्कृति एवं संस्कार की पहचान रही है। यदि किसी भी माता-पिता को भरण-पोषण या देखभाल से संबंधित समस्या होती है तो प्रशासन उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कार्रवाई करेगा।

IMG 20260516 WA0116

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों को समय पर न्याय और सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन बुजुर्गों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश देना तथा परिवारों के बीच आपसी सम्मान, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को बढ़ावा देना था, ताकि कोई भी माता-पिता स्वयं को असहाय महसूस न करें।

HOLY MISSION High School 20x10 1

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150