Samastipur

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोश पोर्टल पर सूचनाएं अद्यदत करने के लिए टाइमलाइन 20 मई तक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में ई-शिक्षाकोश पोर्टल पर शिक्षक प्रोफाईल, छात्र प्रोफाईल और विद्यालय से संबंधित सूचनाओं को अद्यतन कराने की कवायद तेज है। ई-शिक्षाकोश पोर्टल की जिम्मेदारी

डीईओ व डीपीओ स्थापना को शिक्षा विभाग ने 20 मई तक इस पोर्टल पर तमाम जानकारियां अपडेट कराने की जिम्मेवारी दी गई है। इस जिम्मेदारी को समय पर पूरा कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

बता दें, कि शिक्षा विभाग के अन्तर्गत गतिविधियों के ऑनलाइन अनुश्रवण के लिए एक इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर ई- शिक्षा कोष का निर्माण कराया गया है, जिसके तहत ई शिक्षा कोष पोर्टल एवं मोबाईल ऐप भी विकसित कराया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली शिक्षा से संबंधित सभी आंकड़ों को एक प्लेटफार्म पर लाना है। यह बिहार में स्कूली शिक्षा के लिए एक केन्द्रीकृत प्रणाली है, जो शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार तथा स्कूलों, शिक्षकों तथा छात्रों के अद्यतन विवरण और रियल-टाइम अनुश्रवण को सुनिश्चित करती है।

सूचनाओं का विवरण :

सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय इस पोर्टल पर हैं। जिसके तहत विद्यालय से संबंधित सभी सूचना जैसे विद्यालय का नाम, जिला, प्रखंड, पंचायत/वार्ड प्रधानाध्यापक/ प्रधान शिक्षक का नाम तथा मोबाइल नम्बर इत्यादि उपलब्ध है। सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों का शिक्षकवार विवरण यथा शिक्षक का नाम, पदनाम, जम्म तिथि, कक्षा, विषय, योगदान की तिथि, योग्यता, प्रशिक्षण इत्यादि भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है। इसी प्रकार सरकारी विद्यालयों में नामांकित सभी छात्रों का नामवार सम्पूर्ण विवरण यथा माता-पिता का नाम, कक्षा, जन्म तिथि इत्यादि उपलब्ध है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

8 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

12 घंटे ago