समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शनिवार को एक किशोरी को घर से खींच कर दुष्कर्म करने का प्रयास का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर पहुंचीं पुलिस को देखकर सभी आरोपी पीड़िता को छोड़कर कर फरार हो गए। पुलिस के पहुंचने से आरोपी अपने मंसूबों में विफल रहे। इस बाबत पीड़िता ने थाने में एक आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
थाने में दिए गए आवेदन में 16 वर्षीया पीड़िता किशोरी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे वो अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी। तभी पड़ोसी स्व. हरिचरण पासवान के पुत्र गोपाल पासवान मेरे घर में मुझे अकेला पाकर जबरन बलपूर्वक मुझे घर से खींच कर अपने कंधे पर लादकर अपने घर के एक कमरे में ले आया और कमरे से बाहर जाते समय अपने पुत्रों सुमित व दीपक को कहा कि लड़की को ले चलो इसे यूपी में शादी की नियत से बेच देना है।
इसके बाद कमरे में मुझे अकेला पाकर उसके पुत्रों में मेरे साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। चीखने चिल्लाने पर आस-पास के लोगों के जुटने पर मेरी लोक लाज बची। पुलिस ने सूचना पर पहुंच मुझे आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…