Bihar

BJP विधायक ने घर में घुस मारपीट की, तेजस्वी ने वीडियो दिखा कहा- CM में हिम्मत नहीं क्योंकि वो पहले जाति देखेंगे

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर बड़ा दावा किया है। तेजस्वी यादव का दावा है कि बीजेपी विधायक ने घर में घुसकर मारपीट की है। तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूछा है क्या हो इसपर ऐक्शन लेंगे।

तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ये BJP का मुजफ्फरपुर का विधायक है जो दो दर्जन गुर्गों के साथ वार्ड-48 में आम आदमी के घर में घुसकर मारपीट करता है, तांडव मचा कानून की धज्जियां उड़ाता है। जो इसकी नहीं सुनता उसका कुछ भी हो सकता है। क्या बड़बोले मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो गुंडे विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई करें? CM में हिम्मत नहीं क्योंकि वो पहले जाति देखेंगे, पीड़ित पक्ष की कोई सुनवाई नहीं। गोदी मीडिया भी विपक्ष का MLA होता तभी खबर करती।’

बहरहाल आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर में नगर विधायक रंजन कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के मामले में शनिवार को विधायक ने मिठनपुरा व सदर थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें कन्हौली निवासी मुकुंद कुमार और पताही के दिव्य प्रकाश को आरोपित करते हुए सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। विधायक ने पुलिस को बताया कि आरोपित मुकुंद पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर टिप्प्पणी कर छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है। पताही के दिव्य ने भी उस पोस्ट पर गलत टिप्पणी की है।

विधायक ने बताया कि वे बात करने शनिवार को मुकुंद के कन्हौली स्थित घर पहुंचे तो उसने बदसलूकी की। उसने खुद के अपराधी होने का दावा करते हुए कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरता। वह पूर्व में एके-47 हथियार रखने के जुर्म में जेल जा चुका है। उसी हथियार से सबको भून देगा। विधायक ने आवेदन के साथ वायरल पोस्ट के अलग-अलग दो स्क्रीन शॉर्ट भी दी है। मिठनपुरा थानेदार अजेय कुमार ने बताया कि विधायक के आवेदन पर एफआईआर कर ली गई है। वहीं, मुकुंद की पत्नी पिंकी कुमारी ने भी विधायक व समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago