दामोदर रावत- समस्तीपुर, निशांत-वैशाली, विजय-पटना और नालंदा; सम्राट कैबिनेट में मंत्रियों को बंटे जिलों के प्रभार, देखें सूची

बिहार की सम्राट चौधरी कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों के प्रभार बांट दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को वैशाली का प्रभार सौंपा गया है, परिवहन मंत्री दामोदर रावत को समस्तीपुर का प्रभार सौंपा गया है। डिप्टी सीएम विजय चौधरी पटना एवं नालंदा और बिजेंद्र प्रसाद यादव सारण जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। 4 मंत्रियों को दो-दो जिले आवंटित किए गए हैं, जबकि अन्य 30 मंत्रियों को एक-एक जिले का प्रभार सौंपा गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने शुक्रवार रात को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।
जिन मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार मिला है, उनमें डिप्टी सीएम विजय चौधरी के अलावा श्रवण कुमार, विजय सिन्हा और दिलीप जायसवाल शामिल हैं। श्रवण को पूर्वी चंपारण एवं शिवहर, विजय सिन्हा को गयाजी एवं गोपालगंज और दिलीप जायसवाल को मुजफ्फरपुर एवं बांका जिले का प्रभार सौंपा गया है।

किस जिले का प्रभारी मंत्री कौन, देखें पूरी सूची
- विजय चौधरी- पटना, नालंदा
- बिजेंद्र प्रसाद यादव- सारण
- श्रवण कुमार- पूर्वी चंपारण, शिवहर
- विजय कुमार सिन्हा- गयाजी, गोपालगंज
- दिलीप कुमार जायसवाल- मुजफ्फरपुर, बांका
- निशांत- वैशाली
- लेशी सिंह- मधुबनी
- रामकृपाल यादव- बेगूसराय
- नीतीश मिश्रा- भागलपुर

- दामोदर रावत- समस्तीपुर
- संजय सिंह टाइगर- कैमूर
- अशोक चौधरी- रोहतास
- भगवान सिंह कुशवाहा- सुपौल
- अरुण शंकर प्रसाद- भोजपुर
- मदन सहनी- खगड़िया
- संतोष कुमार सुमन- नवादा
- रमा निषाद- औरंगाबाद
- रत्नेश सदा- पूर्णिया
- कुमार शैलेंद्र- दरभंगा

- शीला कुमारी- मधेपुरा
- केदार प्रसाद गुप्ता- सीवान
- लखेंद्र कुमार रौशन- बेतिया (पश्चिम चंपारण)
- सुनील कुमार- लखीसराय
- श्रेयसी सिंह- सीतामढ़ी
- जमा खान- जहानाबाद
- नंद किशोर राम- बक्सर
- बुलो मंडल- किशनगंज
- प्रमोद चंद्रवंशी- कटिहार
- श्वेता गुप्ता- शेखपुरा
- मिथिलेश तिवारी- सहरसा
- रामचंद्र प्रसाद- अररिया
- संजय सिंह- जमुई
- संजय पासवान- मुंगेर
- दीपक प्रकाश- अरवल

संबधित जिले के प्रभारी मंत्री 20 सूत्री जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष होंगे। ये अपने आवंटित जिले में सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की निगरानी करेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने पूर्व में जारी जिला प्रभारी मंत्रियों की सूची को रद्द करते हुए यह नई सूची जारी की है।

