Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल को एक और तकनीकी मजबूती, 140 टन क्षमता वाली गॉटवाल्ड डीएचबीडी क्रेन का सफल कमीशनिंग

समस्तीपुर: समस्तीपुर रेल मंडल में आधुनिक तकनीक से लैस 140 टन क्षमता वाली अत्याधुनिक गॉटवाल्ड डीएचबीडी क्रेन का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया है। इस नई क्रेन के शामिल होने से रेल मंडल की आपदा प्रबंधन और मेंटेनेंस क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

रेल अधिकारियों के अनुसार, यह क्रेन दुर्घटना के समय राहत एवं बचाव कार्यों को तेज और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भारी क्षमता के कारण यह बड़े से बड़े डिब्बों और इंजनों को आसानी से उठाने में सक्षम है, जिससे दुर्घटनास्थल को शीघ्र खाली कर ट्रेनों का परिचालन जल्द बहाल किया जा सकेगा। इसके अलावा, नियमित मेंटेनेंस कार्यों में भी इस क्रेन का उपयोग किया जाएगा, जिससे तकनीकी खामियों को समय पर दूर करने में मदद मिलेगी।

आधुनिक फीचर्स से लैस यह क्रेन सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के साथ-साथ रेल संचालन को अधिक सुचारू और सुरक्षित बनाएगी। रेल मंडल के अधिकारियों ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस तरह की उन्नत तकनीक से यात्रियों को सुरक्षित और निर्बाध सेवा प्रदान करने में सहायता मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

21 मिनट ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

42 मिनट ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

1 घंटा ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago