समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर में सोमवार की रात एएलटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस को देखते ही एक बाइक सवार युवक अपनी बाइक सड़क के बीचों-बीच छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, एएलटीएफ की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी संदिग्ध स्थिति में आ रहे एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही युवक घबरा गया और बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने बाइक की तलाशी ली, जिसमें बोरे में रखी 20 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से कारोबारी का बाइक और शराब जब्त कर थाने ले आया।
इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार कारोबारी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…