Samastipur

समस्तीपुर में 64 नवनियुक्त प्रधानाध्यापक को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र

समस्तीपुर : शहर के तिरहुत एकेडमी के सभा भवन में शुक्रवार को जिले के उत्क्रमित और नवस्थापित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 64 प्रधानाध्यापक पदस्थापित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। पटना में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक होने के कारण जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संभाग के डीपीओ भी सम्मिलित नहीं हुएह पुस्तकालयाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि 64 प्रधानाध्यापक पदस्थापित करने के लिए औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया है।

पूर्व में यह पत्र आरडीडीई कार्यालय दरभंगा द्वारा दिया जाना था लेकिन भीषण गरमी को देखने के बाद जिला स्तर पर ही बांट देने का निर्देश दिया गया। नवनियुक्त एचएम ने इस निर्णय का इसका स्वागत किया है। डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 27 अप्रैल से 6 मई तक प्रधानाध्यापकों को योगदान देना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा योगदान नहीं करने वाले अभ्यर्थी की नियुक्ति निरस्त करने का अधिकार नियुक्ति प्राधिकार को सुरक्षित रहेगा।

बिहार लोक सेवा आयोग से प्रधानाध्यापक पद के लिए अनुशंसित चयनित अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के तहत 14 जनवरी को प्रमंडल एवं जिला आवंटित किया गया था। इसके बाद 27 जनवरी तक इनसे आवंटित जिला के अंदर पांच-पांच प्रखंडों का विकल्प मांगा गया था। इसमें अधिकांश अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प दिया गया। 17 अप्रैल को समिति की अनुशंसा के आधार पर विद्यालय में पदस्थापित किया गया।

क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय द्वारा इन अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय पदस्थापन पत्र और प्रारूप योगदान प्रपत्र सॉफ्टवेयर के माध्यम से 22 अप्रैल तक प्रिंट करना था। संबंधित प्रधानाध्यापक अभ्यर्थी 25 तक औपबंधिक नियुक्ति पत्र देना था। डीईओ ने नवनियुक्त एचएम को शैक्षणिक वातावरण तैयार कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देते हुए शिक्षा के विकास के लिए तत्पर रहने की नसीहत दी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

3 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

10 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

11 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

11 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

19 घंटे ago