Samastipur

कल्याणपुर चौक स्थित भारत चाइल्ड केयर क्लीनिक में आठ माह के नवजात की नर्सिंग होम में मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान आठ माह के एक नवजात बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ध्रुवगामा गांव निवासी ध्रुव कुमार राम के आठ माह के पुत्र ओमप्रकाश को इलाज के लिए भारत चाइल्ड केयर क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश देखा गया और उन्होंने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर गश्ती दल को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

2 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

9 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

10 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

11 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

18 घंटे ago