समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के डुमैनी गांव में पुलिस टीम पर हमला कर शराब निर्माता व उसके बिक्री के आरोपी को पुलिस गाड़ी से जबरन उतारने, जप्ती सूची फाड़ने और पुलिस पर रोड़ेबाजी करने के आरोप में दो दर्जन असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसआई सह एएलटीएफ मो अफरोज अहमद द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि डुमैनी के आरोपी व असामाजिक लोगों द्वारा की गई इस हिंसक घटना में दो पुलिसकर्मी रामबाबू पासवान और कुमारी हीरामनी बुरी तरह जख्मी हो गए है।
एफआईआर में कहा गया है कि गुप्त सूचना पर मोहिउद्दीननगर पुलिस व एएलटीएफ टीम ने डुमैनी गांव स्थित ओम प्रकाश पासवान व हरेन्द्र पासवान के घर में चल रही देशी शराब की भट्ठी ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में तैयार शराब बरामद किया था। साथ ही ओमप्रकाश को शराब के साथ गिरफ्तार भी किया गया था। जैसे ही जप्ती सूची और बरामद शराब के साथ ओमप्रकाश को हिरासत में ले गाड़ी में बैठाया ही था कि दो दर्जन रोड़ेबाज पहुंच गए।
उन्होंने नारेबाजी करते हुए पुलिस गाड़ी घेर ली, आरोपी को खींचकर पुलिस गाड़ी से उतार लिया और जप्ती सूची छीनकर फाड़ दी। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थरों से हमला भी किया गया। इससे पूर्व भी एएलटीएफ ने इसी इलाके में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि शराब के धंधेबाज को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना में नामजद व अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…