Samastipur

समस्तीपुर पुलिस की टीम ने 6 विकेट से दर्ज की शानदार जीत, पत्रकार एकादश रहा उप-विजेता

समस्तीपुर : बिहार पुलिस सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन मैदान में पुलिस और पत्रकारों के बीच खेले गए मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच ने खेल भावना और आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की। 12-12 ओवर के इस रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की तालियों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। मैच में पुलिस टीम की कप्तानी सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने की। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और पत्रकार एकादश के कप्तान संजीव नैपुरी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार एकादश ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। पत्रकार टीम की ओर से कैसर खान ने सर्वाधिक 29 रन की पारी खेली, जबकि अविनाश कुमार ने तीन शानदार छक्कों की मदद से 22 रन बनाए। मंटुन कुमार ने 7 रन का योगदान दिया। पुलिस गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर स्कोर को नियंत्रित रखा।

85 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। ओपनिंग जोड़ी के रूप में एसपी अरविंद प्रताप सिंह और प्रशिक्षु आईपीएस अनिकेत द्विवेदी मैदान में उतरे। एसपी ने 1 रन, जबकि अनिकेत द्विवेदी ने 16 रन बनाए। इसके बाद राहुल कुमार ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली। अमित कुमार 9 रन, जेल अधीक्षक प्रशांत ओझा 11 रन और मेजर मनीष कुमार 10 रन के योगदान से पुलिस टीम ने महज 8 ओवर 3 गेंद में 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। मैच के समापन पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सर्वाधिक छक्के लगाने के लिए पत्रकार अविनाश कुमार को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

अपने संबोधन में एसपी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस और मीडिया के बीच आपसी समझ, सहयोग और विश्वास मजबूत होता है। खेल न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह टीम भावना, अनुशासन और सकारात्मक संवाद को भी बढ़ावा देता है। विजेता टीम के कप्तान एएसपी संजय कुमार पांडेय और उपविजेता टीम के कप्तान संजीव नैपुरी ने सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। अंत में मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर ने सभी खिलाड़ियों और उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मैच के दौरान पत्रकार कृष्ण कुमार, जहांगीर आलम, रमेश कुमार राय, मुकेश कुमार, कमलेश झा, मोहन कुमार मंगलम, उषीत चंद लाल, सुनील कुमार, सुभीत कुमार बिट्टू, मंटुन कुमार, कैसर खान, अभिनव कुमार, सुमन आनंद, परमीत कुमार, जीतेन्द्र कुमार, अविनाश कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग व पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

2 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

2 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

4 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

7 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

17 घंटे ago