समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव से चोरी हुई अष्टधातु के भगवान की तीन मूर्तियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही दो बदमाशों की गिरफ्तारी भी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हसनपुर थाना के ही काले नरपत निवासी शिव शंकर सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह उर्फ सिन्टू सिंह और इसी थाना क्षेत्र के देवधा के सुधीर झा के पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई। अभिषेक के उपर हसनपुर थाने में मद्य निषेध अधिनियम के तहत पहले से भी मामले दर्ज है। वहीं राजीव भी पहले से एक एससी-एसटी एक्ट में आरोपी रहा है।
पुलिस अब दोनों के अंतराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय कनेक्शन को खंगाल रही है। पुलिस ने उन लोगों के पास से तीन मूर्ति के अलावा मोबाइल और एक जोड़ा जूता बरामद किया है, जिसे घटना कारीत करने दौरान बदमाशों ने उपयोग किया था। इस संबंध में रविवार की देर शाम एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता करते हुए घटना का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद चोरी की गई मूर्ति की बरामदगी को लेकर रोसड़ा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकि व मानवीय आसूचना संकलन कर इस मामले का पुलिस ने एक महीने के भीतर खुलासा कर दिया है। वहीं अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से कराई पूर्वक पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी हुई तीन बड़ी मूर्ति को बरामद कर लिया गया है। घटना में बदमाशों ने चार मूर्ति की चोरी की थी। एक अन्य मूर्ति की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है। छापेमारी टीम में रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा, हसनपुर थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद, डीआईयू के कुणाल चन्द्र सिंह, हसनपुर पुअनि सिकन्दर कुमार, कुमारी दिव्या, अमोद कुमार सिंह, डीआईयू के अमित कुमार, धनंजय कुमार, प्रिंस प्रशांत भरत, सिपाही अनीश कुमार शामिल रहे। एसपी ने बताया कि एक अन्य गायब मुर्ति को भी जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के…
समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय…
बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC…
समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…