Samastipur

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1 के पास 19 फरवरी को कार से मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के मुसहौली गांव निवासी राजकिशोर पासवान के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी और मृतक भानु कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र निवासी सिनेमा हॉल संचालक, लोजपा रामविलास के संसदीय बोर्ड के प्रदेश सचिव और जमीन कारोबारी रोहित कुमार उर्फ अंट्टू ईस्सर की हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी ली थी।

हत्या की साजिश के लिए समस्तीपुर पहुंचे थे आरोपी :

बताया गया कि 17 फरवरी को अभिषेक कुमार अपने साथियों के साथ समस्तीपुर पहुंचा था। घटना को अंजाम देने के लिए नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके में चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल से पहुंचे थे। हत्या की नीयत से जब फायरिंग शुरू हुई तो दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी। इसी दौरान गोली लगने से भानु कुमार और उसका एक साथी घायल हो गया।

घायल साथी को लेकर पटना पहुंचे :

गोलीबारी के बाद सभी आरोपी मोटरसाइकिल और कार से महुआ के रास्ते पटना पहुंच गए। वहां एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने भानु कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य घायल का इलाज कर अगले दिन उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से आरोपी लोग दियारा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगाब्रिज थाना की पुलिस गश्ती को देखकर सभी आरोपी घबरा गए और कार सहित शव को गांधी सेतु के पिलर नंबर-1 के पास छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान गलती से मृतक का सिम कार्ड कार में ही गिर गया, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की और मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने तकनीकी जांच से सुलझाया मामला :

इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में गांधी सेतु के पिलर नंबर-1 के पास खड़ी एक सफेद रंग की अल्टो कार से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। इस मामले में गंगाब्रिज थाना कांड संख्या 40/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में गंगाब्रिज थानाध्यक्ष और जिला आसूचना इकाई की टीम गठित की गई। जांच के दौरान कार में मिले सिम कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान भानु कुमार, पिता मुरारी शर्मा, ग्राम हुलासगंज, जिला जहानाबाद के रूप में हुई। स्थानीय थाना से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज थे।

मोबाइल विश्लेषण से आरोपी तक पहुंची पुलिस :

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जिस कार से शव बरामद हुआ था, वह 18 फरवरी से ही घटनास्थल पर खड़ी थी। इसके बाद मृतक के मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच में पता चला कि मृतक 16 फरवरी की शाम पटना से समस्तीपुर गया था। इसी आधार पर पुलिस ने संदिग्ध अभिषेक कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के मुसहौली थाना क्षेत्र के राजकिशोर पासवान के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है।

17 फरवरी को सिनेमा हॉल संचालक पर हुई थी गोलीबारी :

मिली जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में सिनेमा हॉल संचालक रोहित कुमार उर्फ अंट्टू पर बदमाशों ने हत्या की नीयत से गोलीबारी की थी। इस दौरान दोनों तरफ से गोली चली और रोहित कुमार के साथी शुभम कुमार को गोली लगने से वह घायल हो गया। बताया जाता है कि रोहित कुमार उर्फ अंट्टू ईस्सर अभी जमीन के कारोबार में संलिप्त है। इस घटना के बाद अंट्टू ईस्सर ने नगर थाना समस्तीपुर में पांच नामजद और 5 से 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जब वह अपने घर के मुख्य द्वार पर पहुंचे थे, तभी एक सफेद कार और दो मोटरसाइकिल पर सवार करीब 8 से 10 बदमाश आए और उन्हें ललकारते हुए गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें उनके साथी शुभम कुमार उर्फ इशू घायल हो गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

3 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

5 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

17 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

17 घंटे ago