समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 50 लीटर से विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान कोरबद्दा के ही स्व. सुनील कुमार राय के पुत्र सावंत कुमार उर्फ घंटी (27 वर्ष) के रूप में की गई है। कारोबारी के घर से बरामद शराब की मात्रा 50.250 है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त युवक अपने घर में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर धंधा कर रहा है।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर की तलाशी लेने पर अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…