Samastipur

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल के पास बीते 8 फरवरी की दोपहर प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड को दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं मृतक के मोबाइल का भी अब तक कोई सुराग नहीं इस मामले में पुलिस की सुस्त कार्रवाई को लेकर परिजनों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बताया जाता है कि हत्या की घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं कुछ संदिग्धों को उठाकर उससे पूछताछ की गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। सभी संदिग्धों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

इधर, लोगों में चर्चा है कि फरार चल रहे कुछ अभियुक्तों द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर फिर से किसी अन्य तीसरे प्रोपर्टी डीलर के हत्या की घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। अभियुक्तों द्वारा जैसी बातें लिखी जा रही हैं, इससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, बसही भिंडी क्षेत्र के मंडल नामक किसी एक अन्य प्रोपर्टी डीलर के हत्या की साजिश रचे जाने की भी चर्चा है। इससे पहले गणेश सहनी हत्याकांड के ठीक बाद एक और झा नामक प्रोपर्टी डीलर के हत्या की साजिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया था।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ सकती हैं। स्थानीय लोगों ने ताजपुर पुलिस से मांग की है कि फरार चल रहे नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इधर सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए छापेमारी जारी है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को देने की अपील की है।

जिलें में प्रोपर्टी डीलिंग को लेकर खुनी खेल लगातार जारी :

अर्से बाद जमीन कारोबार को लेकर समस्तीपुर जिले में फिर से बंदूकों का गरजना शुरू हो गया है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रोपर्टी डीलिंग को लेकर लगातार खूनी खेल जारी है। लोगों ने आशंका जतायी है की अगर पुलिस ने इसपर लगाम नहीं लगायी तो आने वाले दिनों में जमीन कारोबार को लेकर जिला रक्तरंजित हो सकता है। कुछ साल पहले तक समस्तीपुर रेल मंडल के टेंडर को लेकर होने वाले आपसी गैंगवार में न जाने कितने लोगों की जान गई। वहीं, अब यहां प्रॉपर्टी कारोबार पूरी तरह खूनी खेल का केंद्र बनता जा रहा। पुलिस की जांच में कई आंकड़े भी बताते हैं कि जिले में हत्या के कई बड़े प्रयासों के पीछे भू-माफियाओं का पूरा एक नेटवर्क काम कर रहा है। शहर में प्रॉपर्टी डीलिंग के मामले में पहले भी बंदूक गरज चुकी है। जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

हाल ही में नगर थाना क्षेत्र में अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग, ताजपुर थाना क्षेत्र में गणेश सहनी हत्याकांड, ताजपुर थाना क्षेत्र में ही दो अन्य प्रोपर्टी डीलर के हत्या की साजिश रचने, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद में बाउंड्री करने के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कोरबद्दा में फायरिंग, नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड में हथियार से लैश होकर जेसीबी से मकान क्षतिग्रस्त करने समेत अन्य ताजा मामला है। वहीं 21 दिसंबर 2024 को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर में प्रोपर्टी डीलर विजय गुप्ता और दिव्‍यांग टोटो चालक गणेश सहनी दोहरा हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इस घटना में प्रोपर्टी डीलर के साथी सुधीर मधान ने ही रूपये के लेन-देन में अंजाम दिया था। वहीं 28 सितंबर 2020 को शहर के काशीपुर स्थित एक बड़े प्रॉपर्टी डीलर रिंकू चौधरी को घर में घुसकर गोलियों से भून डाला था।

उसके बाद 10 दिसंबर 2020 को जिले के आधारपुर में भोजपुरी कलाकार और प्रॉपर्टी डीलर मिथलेश पासवान को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। वर्ष 2024 के ही सितंबर महीने में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने जमीन कारोबारी गौरव मोहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। बदमाशों की इस फायरिंग में गौरव मोहन के सिर में गोली लगी गयी थी। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिससे उसकी जान बच सकी थी। इससे पहले भी गौरव मोहन के उपर फायरिंग की घटना और उनके चालक की हत्या हो चुकी है। वर्ष 2022 के जून महीने में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मुक्तापुर जूट मिल गेट नंबर 2 के पास बलवंत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जमीन को विवादित बना औने-पौने दाम पर खरीदकर बेचते हैं माफिया :

बता दें कि भू-माफिया का गिरोह पहले साफ-सुथरी जमीन को विवादित बनाता है और फिर औने-पौने दाम पर खरीदकर उस पर जबरन कब्जा कर लेता है। इसके बाद रेट को दो गुना- तीन गुना कर उसे बेचता है। जिले में भू-माफियाओं की बढ़ती दबंगई प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती बन चुकी है। अगर इन पर सख्त अंकुश नहीं लगाया गया, तो आने वाले दिनों में जमीन कारोबार और अधिक खूनी संघर्ष में तब्दील हो सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

12 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

13 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

13 घंटे ago

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

17 घंटे ago