हाजीपुर स्थित सत्येंद्र नारायण सिंह महाविद्यालय के श्यामा सभागार में शनिवार को शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी की बैठक राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के नवगठित संघ का गठन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य सह संघ के संरक्षक डॉ. विद्या शंकर सिंह ने विस्तार से चर्चा करते हुए इसके संचालन की बातें बताई. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता एवं कुशल व्यवहार से ही महाविद्यालय का विकास चहुंओर संभव है.
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारिणी सदस्य के पद पर निर्वाचित डॉ. मुरलीधर प्रसाद सिंह ने संघ के गठन की विधिवत घोषणा की. संघ के संरक्षक पद पर प्राचार्य डॉ. विद्या शंकर सिंह एवं पर्यवेक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह, अध्यक्ष पद पर डॉ. सुशील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अमृतेश गौतम एवं पंकज कुमार, महासचिव डॉ. गंगा सागर प्रसाद सिंह, सचिव डॉ. प्रवीण कुमार एवं डॉ. स्वर्णिम प्रभा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार (कार्यालय), कार्यालय सचिव विवेक कुमार (कार्यालय), कार्यकारिणी सदस्य में डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. मुरलीधर प्रसाद सिंह, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह,
डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, प्रो. अजय कुमार सिंह, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. रंजन कुमार सिंह अजय मल्लिक, कुमारी कोमल, प्रभात शंकर, लखींद्र सिंह, राजेश कुमार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर डॉ. रुपेश कुमार, अरविंद कुमार बनाए गए है. इस बैठक में डॉ. विनय कुमार सिंह एवं मीडिया प्रभारी श्री राजपूत की मुख्य भूमिका रही. बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न किया गया. मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे.
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…