Bihar

JDU विधायक पप्पू पांडेय और उनके भाई सतीश की गिरफ्तारी तय! पुलिस को कोर्ट से मिला वारंट, SP विनय तिवारी ने गठित की विशेष टीम

बिहार में सत्ताधारी दल जेडीयू के विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय और उनके भाई सतीश पांडेय की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिया है. विधायक और उनके भाई पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने का गंभीर आरोप है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

एसपी विनय तिवारी ने गठित की विशेष टीमें

गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक और उनके भाई की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया है. ये टीमें अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के लिए रवाना हो चुकी हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से जिले के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी कार्रवाई कुचायकोट थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर की जा रही है. विधायक पप्पू पांडेय और सतीश पांडेय पर आरोप है कि उन्होंने भू-माफियाओं को न केवल संरक्षण दिया. बल्कि जमीन संबंधी अवैध कार्यों में उनकी मदद भी की. जांच के बाद पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट से वारंट प्राप्त किया है.

बाहुबली छवि और पुराना विवाद

पप्पू पांडेय की गिनती बिहार के रसूखदार और बाहुबली विधायकों में होती है. इससे पहले भी कई विवादों में उनका नाम आता रहा है. हालांकि इस बार भू-माफियाओं से जुड़ा मामला उनके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है. क्योंकि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में अपराध और माफिया तंत्र के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है.

राजनीतिक सफर और प्रभाव

अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय गोपालगंज जिले की कुचायकोट विधानसभा सीट से लगातार चौथी बार विधायक हैं. उन्होंने अपना राजनीतिक करियर निर्दलीय और अन्य दलों के साथ शुरू किया था. लेकिन वर्तमान में वे जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख स्तंभों में से एक माने जाते हैं. उनके परिवार का गोपालगंज और आस-पास के जिलों (सीवान और देवरिया) में बड़ा राजनीतिक रसूख है. उनके बड़े भाई सतीश पांडेय और भतीजे मुकेश पांडेय भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं.

पप्पू पांडेय की पहचान एक बाहुबली नेता की रही है. उन पर हत्या, रंगदारी और अपहरण जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं. हालांकि वे खुद को जनता का सेवक बताते रहे हैं. गोपालगंज का चर्चित तिहरा हत्याकांड हो या हालिया भू-माफियाओं को संरक्षण देने का मामला, पप्पू पांडेय का नाम अक्सर विवादों से जुड़ता रहा है. इन सबके बावजूद अपने क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और जातीय समीकरणों पर नियंत्रण के कारण वे अब तक अजेय रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

3 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

4 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

19 घंटे ago