समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बचाव में पुलिस को भीड़ पर पिस्टल ताननी पड़ी। घटना के संबंध में बताया गया है कि मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी राजेश कुमार उर्फ झामा को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को परिजनों और गांव की महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर जब टीम वाहन से थाना ले जाने लगी, तभी घर की महिलाएं और कुछ युवतियां लाठी-डंडे के साथ सड़क पर उतर आईं और गाड़ी को घेर लिया। उन्होंने आरोपी को वाहन से उतारने का प्रयास किया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद दरोगा राहुल कुमार ने एहतियातन अपनी पिस्टल निकालकर सख्ती दिखाई। इसके बाद पुलिस टीम किसी तरह वाहन को वहां से निकालने में सफल रही और आरोपी को सुरक्षित थाना ले जाया गया। दरोगा ने बताया कि विरोध के दौरान पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने की भी कोशिश की गई।
हालांकि पुलिसकर्मियों ने संयम और सूझबूझ से काम लेते हुए स्थिति पर काबू पा लिया। मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना कांड संख्या 6/26 में नामजद है। उस पर आरोप है कि 4 जनवरी को रहमतपुर स्थित एक जूता-चप्पल दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में आरोपी समेत कुल सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…