Samastipur

विभूतिपुर में सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस टीम पर हमला मामले में 18 पर FIR दर्ज, पांच गिरफ्तार

समस्तीपुर/विभूतिपुर: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा में बस दुर्घटना के बाद भड़की भीड़ और पुलिस टीम पर हमले के मामले में अपर थानाध्यक्ष शिव नारायण कुमार के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में 18 नामजद और कई अज्ञात लोगों के आरोपित किया गया है। पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि 18 जनवरी की सुबह करीब 11:10 बजे भरपुरा में एक बस की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था।

यह भी पढ़ें : विभूतिपुर में बस की ठोकर से दो युवक जख्मी, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, वीडियो बनाकर रहे राहगीरों को भी पीटा

सूचना मिलते ही जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वहां स्थिति तनावपूर्ण थी। उग्र भीड़ ने बस को पलट दिया और सड़क जाम कर राहगीरों के साथ मारपीट की जा रही थी। जब पुलिस टीम ने भीड़ को समझाने और जाम खुलवाने की कोशिश की, तो असामाजिक तत्वों ने जान मारने की नीयत से पुलिस पर हमला कर दिया लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पुलिसकर्मियों को पीटा गया। बीच-बचाव करने पहुंचीं ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी के साथ भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की।

हमले में अपर थानाध्यक्ष और शिव नारायण कुमार भी जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विभूतिपुर में कराया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि छापेमारी के दौरान निम्नलिखित 5 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसमें श्रवण कुमार उर्फ गुड्डू कुमार, भूषण चौधरी, मृत्युंजय कुमार उर्फ मृत्युंजय चौधरी, मुकेश कुमार (अप्राथमिकी अभियुक्त), सतीश कुमार (अप्राथमिकी अभियुक्त) शामिल हैं।

वहीं इस मामले में सोना बाबू, आयुष कुमार, सौरभ चौधरी, वैभव कुमार, आदेश चौधरी, चन्द्रहान्स चौधरी, मृत्युंजय चौधरी, सत्यम चौधरी, प्रियांशु झा, शिवम मिश्रा, सत्यम मिश्रा, गुड्डू कुमार, प्रियांशु कुमार, विजय चौधरी, भूषण चौधरी, चंदन चौधरी, रौशन चौधरी और प्रवीण चौधरी को नामजद किया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पहचान किए गए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

10 मिनट ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

13 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago