Samastipur

सात फेरों से आखिरी सांस तक का सफर; समस्तीपुर में वृद्ध किसान दंपती ने एक साथ दुनिया को कहा अलविदा, साथ में उठी अर्थी

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत परोरिया गांव में रविवार की देर रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर आंख को नम कर दिया। जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक किसान दंपती ने अंतिम यात्रा भी साथ-साथ पूरी की। गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी किसान युगेश्वर राय (95 वर्षीय) और उनकी पत्नी तेतरी देवी (90 वर्ष) का निधन कुछ ही समय के अंतराल पर एक ही रात हो गया।

परिजनों के अनुसार, रविवार देर रात सबसे पहले युगेश्वर राय ने अंतिम सांस ली। घर में शोक की लहर दौड़ पड़ी और परिजन उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट ही रहे थे कि तभी यह दुख और गहरा हो गया। पति के शव के पास बैठी तेतरी देवी अचानक बेसुध होकर चीख-चीत्कार करने लगीं और कुछ ही पलों में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मानो वर्षों का साथ निभाने के बाद वे पति से एक पल भी अलग रहना नहीं चाहती थीं।

किसान दंपती के एक साथ निधन की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते उनके घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम दर्शन के दौरान गांव का माहौल गमगीन हो गया और हर कोई इस अनोखे लेकिन मार्मिक संयोग से भावुक दिखा।

युगेश्वर राय और तेतरी देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्हें तीन पुत्र और दो विवाहित पुत्रियां हैं। गांव वालों का कहना है कि दोनों का दांपत्य जीवन आपसी प्रेम और समर्पण का उदाहरण रहा है। एक साथ जीवन जीने वाले इस दंपती का एक ही रात में दुनिया से विदा होना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

5 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

15 घंटे ago