समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

ताजपुर में बांस शिल्प कारीगरों को आधुनिक डिजाइन का प्रशिक्षण, बाजारोन्मुखी कार्य पर जोर

IMG 20250923 WA0025

समस्तीपुर/ताजपुर : विकास आयुक्त हस्तशिल्प द्वारा प्रायोजित एवं मैनुअल हस्तशिल्प निर्माता कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित डिजाइन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ताजपुर में बांस शिल्प का विशेष प्रशिक्षण पिछले कई दिनों से सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कारीगरों को बाजार की बदलती मांग के अनुरूप आधुनिक और उपयोगी डिजाइनों से जोड़ना है।

कार्यक्रम में डिजाइनर प्रियंका सिंह एवं मास्टर ट्रेनर कुमारी किरण द्वारा कारीगरों को बांस शिल्प में नए डिजाइन, फिनिशिंग और उत्पाद विविधता से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनके उत्पादों की बाजार में मांग बढ़ सके। आयोजित सत्र में समस्तीपुर के पूर्व जिला महाप्रबंधक अलख कुमार सिन्हा, मोटिवेशनल स्पीकर व आर्टिस्ट कुंदन कुमार रॉय, धन शक्ति द वंडर मिलिट्स के डायरेक्टर उत्तम कुमार, प्रोग्रेसिव स्कूल के डायरेक्टर बृजेश कुमार तथा सोशल वर्कर राजकुमार पहुंचे थे।

IMG 20251220 WA0094

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस अवसर पर अलख कुमार सिन्हा ने कहा कि कला, कृषि के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा उद्योग है। उन्होंने कारीगरों से एकजुट होकर संगठित रूप से कार्य करने और बड़े स्तर पर उत्पादन व विपणन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मोटिवेशनल स्पीकर कुंदन कुमार रॉय ने कारीगरों को पैकेजिंग, लेबलिंग, प्राइसिंग, ब्रांडिंग, डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान बनाने के गुर बताए। वहीं उत्तम कुमार ने मिलेट्स के स्वास्थ्य लाभों और भविष्य की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को लेकर बांस शिल्प कारीगरों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कारीगरों का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से न केवल उनके हुनर में निखार आ रहा है, बल्कि आजीविका के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150