Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल कैंपस में पीकू वार्ड व ब्लड बैंक के पास खुले में रखा जा रहा मेडिकल कचरा, संक्रमण फैलने का बढ़ा खतरा

समस्तीपुर : अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण के लिए स्पष्ट नियम और कानून बनाए गए हैं। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना से लेकर कानूनी कार्रवाई तक का प्रावधान है। बावजूद इसके, समस्तीपुर सदर अस्पताल परिसर में बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि जिस विभाग की जिम्मेदारी नियमों के पालन और निगरानी की है, उसी के नाक के नीचे नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सदर अस्पताल परिसर में बीते कई दिनों से बायो मेडिकल वेस्ट खुले में रखा हुआ है।

कचरा उठाव नहीं होने के कारण सभी निर्धारित डिब्बे भर चुके हैं, जिससे मजबूरन सफाईकर्मी खुले स्थानों पर ही बायो मेडिकल वेस्ट जमा कर रहे हैं। सदर अस्पताल कैंपस परिसर स्थित पीकू वार्ड के समीप बड़ी मात्रा में बायो मेडिकल वेस्ट खुले में पड़ा है। यह स्थिति संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा पैदा कर रही है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जिस स्थान पर यह कचरा जमा है, उसके पास ही औषधि विभाग का छोटा स्टोर मौजूद है।

वहीं बगल में ब्लड बैंक और टीकाकरण से संबंधित भंडार कक्ष भी स्थित है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों के पास बायो मेडिकल वेस्ट को खुले में रखना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि मरीजों और अस्पताल कर्मियों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ भी है। गौरतलब है कि सदर अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन के लिए अलग से कक्ष बनाया गया है और इसके उठाव के लिए एक एजेंसी भी अधिकृत है। बावजूद इसके, पिछले कई दिनों से कचरे का नियमित उठाव नहीं होने के कारण स्थिति बेकाबू होती जा रही है।

बयान :

अस्पताल से बायो मेडिकल वेस्ट का उठाव नियमित रुप से किया जाता है। उठाव नहीं होना गंभीर बात है। इसकी जांच की जाएगी। शीघ्र ही उठाव की व्यवस्था करायी जा रही है। 

डॉ. गिरीश कुमार, डीएस, सदर अस्पताल

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

15 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

15 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

16 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

20 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

22 घंटे ago