Samastipur

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत 3 ट्रेनें अगले कुछ दिन नियंत्रित करके चलाई जाएगी। जनसेवा एक्सप्रेस लगभग पौन घंटे देरी से चलेगी। वहीं, सहरसा-समस्तीपुर मेमू और समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन को भी देरी से चलाया जाएगा। दरअसल, सहरसा-मानसी रेलखंड पर सिमरी बख्तियारपुर और कोपरिया के बीच रेल फाटक संख्या 14 स्पेशल पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। आरओबी के गर्डर लॉन्चिंग और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए 18 सितंबर से 14 अक्टूबर तक बीच में अलग-अलग तारीखों पर 12 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। दो घंटे की ब्लॉक अवधि के दौरान इन तीनों ट्रेनों का परिचालन रोका जाएगा। इस कारण ये गाड़ियां देरी से चलाई जाएंगी।

जनसेवा एक्सप्रेस इन तारीखों को देरी से चलेगी

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक ब्लॉक शुक्रवार से शुरू होगा। 18, 19, 22, 24, 26, 28 सितंबर और 14 अक्टूबर को सुबह 7.45 से 9.45 बजे के बीच ट्रेनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी। इस दौरान सहरसा से सिमरी बख्तियारपुर के बीच पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस को पौन घंटे नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

पैसेंजर ट्रेनें कब-कब लेट होंगी?

वहीं, 18, 19, 23, 24, 26, 27, 28 सितंबर और 6, 8, 10, 12, 14 अक्टूबर को सहरसा-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन (63343) सहरसा जंक्शन से डेढ़ घंटे देरी से खुलेगी। इन्हीं तारीखों पर समस्तीपुर-सहरसा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को मानसी एवं हसनपुर रोड के बीच एक घंटे की देरी से चलाया जाएगा। ट्रेनों के देरी से परिचालन से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

हालांकि, आरओबी के बन जाने पर फाटक संख्या 14 स्पेशल पर लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। गाड़ियां और पैदल चलने वाले राहगीर बिना किसी रुकावट के सीधे रेलवे क्रॉसिंग को पार कर सकेंगे।

12 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक

समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योतिप्रकाश मिश्रा ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर और कोपरिया स्टेशन के बीच स्टेट हाईवे 95 पर स्थित इस समपार पर रेलवे ओवरब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग सहित अन्य कार्यों के लिए 18 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर 12 दिनों का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

आरओबी बनने से लोगों को सुविधा

उनका कहना है कि रेलवे इस महत्वपूर्ण काम को सुरक्षित और तीव्र गति से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। आरओबी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फाटक पर सड़क के दोनों और लगने वाले भीषण जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी। यह आरओबी प्रस्तावित रेल ट्रैक दोहरीकरण का भी हिस्सा बनेगा।

रेल ओवरब्रिज बनने के बाद दैनिक यात्री, स्कूली बच्चे, व्यापारी, एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा बिना किसी रुकावट के आवाजाही करेगी। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। वाहनों और ट्रेनों के टकराव की संभावना भी खत्म हो जाएगी। सड़क और रेल दोनों यातायात अत्यधिक सुरक्षित हो जाएंगे। आर्थिक और व्यापारिक गतिविधि को तेज करने का यह जरिया बनेगा। डीआरएम ने आम लोगों से विकास कार्य में सहयोग की अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

4 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

14 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

16 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

16 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

1 दिन ago