Bihar

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण केस से बचने के लिए अपनी हत्या की झूठी कहानी रच दी। तीन साल की खोजबीन के बात गोपालगंज के मृत बताए गए युवक को मुजफ्फरपुर पुलिस ने जीवित गिरफ्तार कर लिया है। देवरिया थाना में 2023 में गोपालगंज के सोनू श्रीवास्तव की हत्या कर शव गायब करने का केस दर्ज हुआ था। इस खुलासे के बाद हर कोई हैरान है। इस साजिश में युवक का भाई भी शामिल है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है ताकि उसकी भूमिका उजागर हो सके।

जानकारी के मुताबिक 2023 में सोनू थावे की अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया था। इसके बाद प्रेमिका की मां ने उसके खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। अपहरण के केस से बचने के लिए सोनू और उसके भाई ने हत्या की झूठी कहानी गढ़ दी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि सोनू की हत्या कर दी गयी है और उसके शव को गायब कर दिया गया है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाकर सोनू को दूसरे राज्य में भगा दिया गया।

इस पर देवरिया थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस तीन साल तक सोनू को तलाशती रही। मुजफ्फरपुर पुलिस को सूचना मिली कि मृत घोषित सोनू जीवित है और दूसरे राज्य में ऱह रहा है। इसके बाद देवरिया थाने की पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की और सोनू को जीवित पकड़ लिया। पूछताछ में सोनू ने बताया कि प्रेमिका के अपहरण के केस से बचने के लिए उसने और उसके भाई ने मिलकर उसकी हत्या की झूठी कहानी बनाई थी। वह पिछले तीन साल से अलग-अलग जगहों पर छिपकर रह रहा था।

फिलहाल देवरिया थाने की पुलिस सोनू को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और न्यायालय के आदेश के आधार पुलिस अब उसके भाई की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिसने हत्या की झूठी कहानी गढ़ने में उसका साथ दिया था। खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। सरैया एसडीपीओ हरजोत कौर ने बताया है कि गोपालगंज पुलिस से संपर्क करके युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

11 मिनट ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

2 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

6 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

15 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

17 घंटे ago