Bihar

बिहार में ज्वेलरी दुकानों में बुर्का-हिजाब, हेलमेट वालों की एंट्री बैन; भाजपा का समर्थन, RJD बिफरी

बिहार में ज्वेलरी दुकानों में अब चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। इनमें हिजाब, बुर्का, घूंघट पहनी महिलाओं के साथ ही मास्क, हेलमेट, नकाब से चेहरा ढके लोग भी शामिल हैं। ऑल इंडिया ज्वेलर्स गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) की प्रदेश इकाई ने सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया है। इस पर अब सूबे का सियासी पारा गर्मा गया है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसका समर्थन किया है, तो वहीं विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) इसके विरोध में आ गई है।

राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि यह कदम भारत के संविधान और संवैधानिक परंपराओं के पूरी तरह खिलाफ है। सुरक्षा के नाम पर हिजाब और नकाब को निशाना बनाना न केवल गलत है, बल्कि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कार्रवाई भी है। उन्होंने इस फैसले को वाप लेने की मांग की है।

भाजपा बोली- किसी धर्म के खिलाफ नहीं

वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने बुधवार को कहा कि सर्राफा दुकानदारों ने बुर्का, हिजाब, हेलमेट पहनकर आने वाले लोगों को दुकान में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह किसी धर्म विशेष के खिलाफ कोई अभियान नहीं है। उन्होंने कहा कि सोना-चांदी की कीमतों में इन दिनों भारी उछाल आ रहा है। इससे चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस फैसले का मकसद है कि चेहरा ढककर कोई महिला या पुरुष दुकान में प्रवेश न कर पाए। भाजपा नेता ने विपक्ष से इस मुद्दे को सांप्रदायिक रंग न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कदम यह किसी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए नहीं बल्कि सुरक्षा कारणों के चलते उठाया गया है।

बता दें कि हाल ही में AIJGF के बिहार अध्यक्ष अशोक वर्मा ने सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें फैसला लिया गया कि कोई भी व्यक्ति चेहरा ढककर दुकान में आएगा तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाए। इस पर राजनीति होने के बाद वर्मा ने बयान जारी कर कहा कि दुकानदारों से कहा गया है कि कोई ग्राहक चेहरा ढककर आए तो उसका हिजाब, मास्क, नकाब, हेलमेट आदि हटाने के बाद ही अंदर आने दें।

दुकानों में लगने लगे नोटिस

रिपोर्ट्स के अनुसार, एसोसिएशन ने ज्वेलरी शॉप में बढ़ती चोरी और लूट की वारदातों के चलते यह फैसला लिया। इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को भी दी गई है। राजधानी पटना में इसका असर भी देखने को मिल गया है। सोना-चांदी के आभूषण की कई दुकानों के बाहर बुर्का, हिजाब, हेलमेट पहने लोगों के प्रवेश की रोक के नोटिस चस्पा हो गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

14 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

14 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

16 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

19 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

21 घंटे ago