Samastipur

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार की रात मौत हो गई। मृतका की पहचान वर्ष 2015 बैच की महिला सिपाही मालती कुमारी के रूप में की गई है। वह रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के मलहीपुर गांव की रहने वाली थीं। वर्तमान में वह समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित रक्षित कार्यालय की निर्गत शाखा में पदस्थापित थीं। महिला सिपाही की मौत के बाद शुक्रवार की सुबह साथी पुलिसकर्मियों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में जवान सदर अस्पताल पहुंचे और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

रात में पेट दर्द की शिकायत पर लाया गया अस्पताल :

साथी सिपाहियों के अनुसार, मालती कुमारी को पेट दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार की रात करीब 3:30 बजे सदर अस्पताल लाया गया था। इमरजेंसी में प्रारंभिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उन्हें आईसीयू में भर्ती करने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में ले जाया गया। सिपाहियों का आरोप है कि आईसीयू में भर्ती किए जाने के समय वहां कोई डॉक्टर या कर्मचारी मौजूद नहीं था। बाद में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर संतोष कुमार के आईसीयू पहुंचने के बाद उपचार शुरू किया गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद महिला सिपाही की मौत हो गई।

आईसीयू में डॉक्टर व कर्मियों के नहीं रहने का आरोप :

मृतका के साथी पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया कि आईसीयू में रेफर किए जाने के बावजूद वहां तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध नहीं थी। उनका यह भी आरोप था कि आईसीयू का एसी बंद था। पुलिस जवानों ने सवाल उठाया कि जब महिला सिपाही को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था, तो उपचार के दौरान उसकी स्थिति इतनी गंभीर कैसे हो गई। हालांकि, महिला सिपाही की मौत का वास्तविक चिकित्सकीय कारण क्या था, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। डॉक्टर की ओर से लापरवाही के आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सदर अस्पताल परिसर में जुटे पुलिसकर्मी, किया हंगामा :

महिला सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सदर अस्पताल परिसर में जुट गए। जवानों ने अस्पताल प्रबंधन के समक्ष नाराजगी जताई और उपचार व्यवस्था पर सवाल उठाए। इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। साथी पुलिसकर्मियों का आरोप था कि समय पर समुचित उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी मिलती, तो संभव है कि महिला सिपाही की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह, प्रभारी सदर एसडीपीओ-1 दुर्गेश दीपक, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल शुक्रवार की सुबह सदर अस्पताल पहुंचे। प्रभारी सदर एसडीपीओ-1 ने अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों से जानकारी ली और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

दो बच्चों और वृद्ध मां के साथ रहती थीं मालती :

साथी पुलिसकर्मियों के अनुसार, मालती कुमारी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह समस्तीपुर में अपने बच्चों और वृद्ध मां के साथ रहती थीं। उनके पति खेती-बारी का काम करते हैं और गांव में रहते हैं। महिला सिपाही की मौत की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

11 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

12 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

13 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

21 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

22 घंटे ago