Samastipur

समस्तीपुर ट्रैफिक पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी कार को किया जब्त, वाहन जांच के दौरान मोहनपुर चौक पर DSP ने पकड़ा 

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर चौक पर बुधवार की दोपहर ट्रैफिक थाने की पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर जा रहे एक कार को जब्त किया है। जब्त वाहन को पुलिस ने जब्त कर ट्रैफिक थाने पर लगा दिया है, वहीं वाहन के सत्यापन के लिए डीटीओ को पत्र भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, मोहनपुर जमुआरी पुल के समीप बुधवार की दोपहर करीब एक बजे ट्रैफिक थाने की पुलिस डीएसपी आशीष राज के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चला रही थी।

इसी दौरान मुसरीघरारी की तरफ से शहर की ओर आ रही एक कार की नंबर प्लेट पुलिस को संदिग्ध लगी। जिस पर बीआर01टीसी372 अंकित था। शक होने पर पुलिस ने कार को रोककर चालक से पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाना लाई। चालक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के जगदीशपुर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। चालक ने पुलिस को बताया कि वाहन एक एजेंसी की डेमो कार है और कंपनी द्वारा ही उसे यह नंबर दिया गया है। हालांकि, वह यह स्पष्ट नहीं कर सका कि वह वाहन लेकर कहां जा रहा था।

कार का वास्तविक चेचिस नंबर एमजेडजेडएचडीएस तथा इंजन नंबर 18 एन ए 0820603 पाया गया। जांच में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। इस संबंध में यातायात थाना प्रभारी हरेंद्र ने बताया कि वाहन को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन के वास्तविक स्वामित्व और पंजीकरण की पुष्टि के लिए डीटीओ को पत्र भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

9 मिनट ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

2 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

15 घंटे ago