समस्तीपुर : करीब सालभर से बंद पड़ा समस्तीपुर प्रधान डाकघर का एटीएम काफी जद्दोजहद व नए डाक अधीक्षक रोबिन चंद्र की लगातार सक्रियता व निगरानी के बाद चालू करा दिया गया है।
ATM के चालू होने के बाद प्रधान डाकघर के काउंटरों पर पैसे निकासी करने वाले लोगों की भीड़ कम होने लग गई है। एक लाख से अधिक केवल समस्तीपुर प्रधान डाकघर के एटीएम कार्डधारी बताए जा रहे हैं। बगल के कलेक्ट्रेट समेत आसपास के एटीएम कार्डधारी प्रधान डाकघर के एटीएम से पैसे की निकासी पहले करते थे। उन्हें बहुत राहत मिली है। उन्हें तत्काल पैसे निकालने के लिए अन्य बैंकों के एटीएम में जाना पड़ता था।
डाक विभाग का जिले का यह एकमात्र एटीएम है। डाक अधीक्षक ने बताया कि पहले यह एटीएम डाक विभाग से सीधा संचालित होता था। बाद में डाक विभाग ने इस एटीएम के संचालन की जिम्मेदारी आउटसोर्सिंग एजेंसी को दे दी है। वर्तमान में एटीएम में नई मशीन लगा कर नई सॉफ्टवेयर एजेंसी ने डाला है। पहले विभाग का साफ्टवेयर था। समस्तीपुर में डाक अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के बाद से उनके संज्ञान में बंद एटीएम का मामला गया था। जिसे जल्द चालू कराने के लिए वे लगातार अपडेट ले रहे थे। अंत में एटीएम का शटर नियमित रूप से खुलने लगा।
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…