समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

निष्पक्ष मतगणना की मांग को लेकर महागठबंधन के प्रत्याशियों ने समस्तीपुर डीएम से की मुलाकात

समस्तीपुर : मतगणना के ठीक एक दिन पहले गुरुवार की दोपहर महागठबंधन के सभी घटक दलों के प्रत्याशियों ने डीएम रोशन कुशवाहा से मुलाकात की। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया को लेकर अपनी कई आशंकाएं डीएम के समक्ष रखीं। समस्तीपुर विधानसभा से राजद प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहिन ने बताया कि हाल के दिनों में सीसीटीवी कैमरा के बंद होने, वीवीपैट की पर्चियों में अनियमितता तथा अन्य तकनीकी गड़बड़ियों जैसी शिकायतें सामने आई हैं। इस कारण उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतगणना सुनिश्चित करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर टिका है, इसलिए जरूरी है कि काउंटिंग पूर्ण रूप से सौहार्दपूर्ण और पारदर्शी माहौल में हो। वहीं डीएम रोशन कुशवाहा ने प्रत्याशियों को आश्वस्त किया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष व शांति पूर्ण माहौल में कराई जाएगी। मौके पर रोसड़ा प्रत्याशी बीके रवि, विभूतिपुर प्रत्याशी अजय कुमार, वारिसनगर प्रत्याशी फूलबाबू सिंह, मोरवा प्रत्याशी रणविजय साहू, सरायरंजन प्रत्याशी अरविंद सहनी समेत अन्य उपस्थित रहे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150