Samastipur

ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते; समस्तीपुर RPF ने नाबालिग को रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपा

समस्तीपुर : आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया के निर्देश पर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को समस्तीपुर स्टेशन पर एक नाबालिग को रेस्क्यू कर उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया।

इस बाबत जानकारी देते हुये आरपीएफ सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी ने बताया कि आरपीएफ कर्मी ब्रिजेन्द्र सिंह व सुमन मीना प्लेटफॉर्म संख्या दो पर रेस्क्यू अभियान चला रहे थे। इसी दौरान दरभंगा नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन आकर रूकी। ट्रेन रुकते ही एक नाबालिग परेशान स्थिति में नजर आयी। पूछताछ करने पर उसने नाम पूजा कुमारी एवं घर मधुबनी जिला बताया।

आरपीएफ ने उसे तत्काल आरपीएफ पोस्ट लाकर खाना खिलाया एवं इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दिया गया। उधर आरपीएफ पोस्ट पर उक्त नाबालिग का आरपीएफ ने काउंसलिंग। बाद में उसे जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के समन्वयक दीप्ति कुमारी, सीएसडब्लू स्मृति कुमारी, शुभम कुमार, हेल्प लाइन समस्तीपुर के प्रतिनिधि शंकर कुमार मल्लिक को अग्रेतर कार्रवाई के लिये सौंप दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

21 मिनट ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

9 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

9 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

10 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

11 घंटे ago