समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों की श्रृंखला में शनिवार को स्थानीय विधायक एवं बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया। विधायक शाहीन ने जितवारपुर खिरहर पोखर में 29 लाख रुपये की लागत से निर्मित छठ सीढ़ी घाट, शहर के प्रसाद घाट व नीम घाट के बीच नदी तट पर 28.9 लाख रुपये की लागत से बने छठ सीढ़ी घाट, तथा वार्ड-26 में बांध से श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क ढलान कार्य का उद्घाटन फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन ने कहा कि “समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र अब स्वर्णिम विकास के बहुआयामी शिखरों को छूने लगा है। यह क्षेत्र की जनता के प्यार और उनकी आत्मीय सहभागिता का परिणाम है कि समस्तीपुर आज बिहार में विकास का उदाहरण बनता जा रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि “जनता से जो भी वादा किया था, उसे पूरा किया है। जनता की सेवा करना मेरी प्राथमिकता रही है और आगे भी विकास की दिशा में कार्य करते रहूंगा।” विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों की निगरानी करें और जनहित की योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाया जा सके।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…