समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच की व्यवस्था जल्द बदलने वाली है। नई व्यवस्था के तहत जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी और अनुमंडल अस्पतालों में मरीजों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे, जबकि इनकी जांच सदर अस्पताल में स्थापित केंद्रीय लैब में की जाएगी। पीपीपी मोड पर शुरू होने वाली इस व्यवस्था में समस्तीपुर सदर अस्पताल को पूरे जिले का जांच हब बनाया गया है। जांच की जिम्मेदारी साइंस हाउस लैबोरेट्री बिहार प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है।
एजेंसी की ओर से सदर अस्पताल परिसर स्थित मदर चाइल्ड हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर पर आईसीयू के समीप अत्याधुनिक जांच मशीनें लगाई गई हैं। यहां करीब आधा दर्जन मशीनें स्थापित की गई हैं। मशीनों के संचालन के लिए टेक्नीशियनों का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि मशीनों को इंस्टॉल करने का काम लगभग पूरा हो गया है और टेक्नीशियनों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक-दो दिनों के अंदर एजेंसी द्वारा जांच शुरू किए जाने की संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल की भूमिका केवल जांच के लिए जगह उपलब्ध कराने तक है।जांच शुरू करने की तिथि एजेंसी के स्तर से तय की जाएगी। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद मरीजों को जांच के लिए दूर सदर अस्पताल आने की जरूरत नहीं होगी। वे अपने नजदीकी पीएचसी, सीएचसी या अनुमंडल अस्पताल में ही सैंपल दे सकेंगे। इन स्वास्थ्य केंद्रों से सैंपल को सुरक्षित तरीके से सदर अस्पताल की केंद्रीय लैब तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए एजेंसी द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों से सैंपल संग्रह कर सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय तैनात किए जाएंगे।
इसके अलावे ओपीडी में पूर्व से संचालित पैथोलॉजी लैब भी चलती रहेगी। डीएस के अनुसार, नई व्यवस्था से मरीजों को पहले की तुलना में अधिक प्रकार की जांच की सुविधा मिल सकेगी। सदर अस्पताल की केंद्रीय लैब में करीब 120 प्रकार की जांच उपलब्ध कराने की तैयारी है। सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए ये जांच पहले की तरह नि:शुल्क रहेंगी।
जांच का कार्य पीपीपी मोड पर एजेंसी को मिला है। समस्तीपुर सदर अस्पताल पूरे जिले का जांच हब होगा। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों से सैंपल कलेक्ट कर सदर अस्पताल में जांच की जाएगी।
– डॉ. गिरीश कुमार, डीएस, सदर अस्पताल, समस्तीपुर
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…