Samastipur

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार की रात नौ बजे से वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था समाप्त कर दी गई। ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक चौबे ने रात नौ बजे ओवरब्रिज पर लगी बैरिकेडिंग हटवाकर वन-वे सिस्टम खत्म कराया। इसके साथ ही अब ओवरब्रिज पर दोनों दिशाओं से 24 घंटे वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है। हालांकि, फिलहाल ओवरब्रिज पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक जारी रहेगी।

ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक चौबे ने बताया कि ट्रक और खनन कार्य में इस्तेमाल होने वाले भारी वाहनों को ओवरब्रिज से प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से ही आवागमन करना होगा। इससे पहले रविवार की दोपहर सदर एसडीओ राकेश कुमार ने ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे कर्मियों व पदाधिकारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली।

मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद वन-वे व्यवस्था समाप्त करने का निर्णय लिया गया। रात नौ बजे बैरिकेडिंग हटाए जाने के बाद दोनों ओर से वाहनों का परिचालन सामान्य हो गया। निर्माण कार्य के दौरान मशीन व सामग्री रखे जाने तथा वन-वे व्यवस्था लागू रहने से ओवरब्रिज पर यातायात प्रभावित हो रहा था। वन-वे समाप्त होने से लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा हो चुका है, लेकिन निर्माण से जुड़े कुछ अन्य कार्य अभी बाकी हैं। रेलिंग और लाइटिंग का काम आगे जारी रहेगा। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि भारी वाहन निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमाल करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

सदर SDO ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

7 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

14 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

23 घंटे ago