Samastipur

साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में समस्तीपुर पुलिस ने पीड़ितों को 77 हजार 1 रुपये कराया वापस

समस्तीपुर : जिले के साइबर थाने की तत्पर कार्रवाई से तीन अलग-अलग ऑनलाइन ठगी के मामलों में पीड़ितों को राहत मिली है। पुलिस की प्रभावी जांच और त्वरित कार्रवाई के बाद तीनों मामलों में कुल 77 हजार एक रुपये की ठगी की राशि वापस कराई गई है। शनिवार को साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि सभी शिकायतें राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज की गई थीं।

पहले मामले में रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढरहा निवासी तिलकेश्वर राय से 50 हजार एक रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी। दूसरे मामले में हलई थाना क्षेत्र के मरीजा गांव निवासी दीपक कुमार से 15 हजार रुपये की ठगी हुई, जबकि तीसरे मामले में बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी अरविंद भगत से 12 हजार रुपये की राशि धोखाधड़ी से निकाली गई थी।

साइबर थाना की तकनीकी टीम ने सभी मामलों में तत्परता से जांच करते हुए ठगों के खातों को ट्रेस कर फ्रीज कराया। इसके बाद संबंधित बैंकों के माध्यम से पीड़ितों को उनकी राशि वापस कराई गई। डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

2 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

3 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

8 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

10 घंटे ago