Samastipur

समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में बनाये गये स्टैटिक चेक पोस्ट, चल रही सघन वाहन चेकिंग अभियान

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से समस्तीपुर जिले में व्यापक स्तर पर निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। इसी कड़ी में जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों सहित संवेदनशील स्थानों पर कुल 30 स्टैटिक चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। ये सभी चेकपोस्ट 24 घंटे कार्यरत रहेंगे, जहां तीन शिफ्टों में प्रशासनिक पदाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी चेकपोस्ट पर केंद्रीय बल के साथ जिला बल सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रहा है।

इन चेकपोस्टों के माध्यम से निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशियों द्वारा की जा रही सभा, जुलूस, प्रचार-प्रसार और अन्य गतिविधियों पर होने वाले व्यय की सघन निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की आचार संहिता उल्लंघन, अवैध नगद, शराब, हथियार या अन्य संदिग्ध वस्तुओं की आवाजाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चेकपोस्टों का मुख्य उद्देश्य जिले की सीमाओं की पूर्ण नाकेबंदी सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी अवांछित तत्व या आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति जिले में प्रवेश या निकास न कर सके। इसके अतिरिक्त यह व्यवस्था इस बात को भी सुनिश्चित करेगी कि चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाले गैरकानूनी साधनों का उपयोग, मतदाताओं को लुभाने की कोशिशें या किसी प्रकार की हिंसक गतिविधि को रोका जा सके।

जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक चेकपोस्ट पर पर्याप्त बल, वाहन जांच उपकरण, सीसीटीवी कैमरे और आवश्यक तकनीकी संसाधन उपलब्ध हों। वाहनों की तलाशी और संदिग्ध गतिविधियों की जांच को लेकर निगरानी दल पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि चेकपोस्टों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि जिले की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रत्येक सीमा बिंदु पर केंद्रीय पुलिस बल, जिला पुलिस बल, मजिस्ट्रेट एवं वीडियो सर्विलांस की व्यवस्था के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

4 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

10 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

13 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

13 घंटे ago