बिहार के चुनावी मौसम में अभी तक एनडीए और महागठबंधन का सीट शेयरिंग फॉर्मूला आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है. दूसरी तरफ इनकी सहयोगी पार्टियों के बीच सीटों को लेकर खींचतान भी मची हुई है. इन सबके बीच AIMIM ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है कि वह किस-किस विधानसभा से चुनाव लड़ेगी. अख्तरुल ईमान ने प्रेस वार्ता करके इसकी पहली सूची जारी की.
AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने प्रेस वार्ता के ज़रिए पहली सूची जारी की, जिसमें यह बताया गया कि पार्टी किन विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी. पहली सूची इस प्रकार है-
जिला किशनगंज: बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन और किशनगंज विधानसभा
जिला पूर्णिया: अमौर, बायसी और क़स्बा विधानसभा
जिला कटिहार: बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी और कदवा विधानसभा
जिला अररिया: जोकीहाट और अररिया विधानसभा
जिला गया: शेरघाटी और बेला विधानसभा
जिला मोतिहारी: ढाका और नरकटिया विधानसभा
जिला नवादा: नवादा शहर विधानसभा
जिला जमुई: सिकंदरा विधानसभा
जिला भागलपुर: भागलपुर और नाथनगर विधानसभा
जिला सिवान: सिवान विधानसभा
जिला दरभंगा: जाले, केवटी, दरभंगा ग्रामीण और गौरा बौराम विधानसभा
जिला समस्तीपुर: कल्याणपुर विधानसभा
जिला सीतामढ़ी: बाजपट्टी विधानसभा
जिला मधुबनी: बिस्फी विधानसभा
जिला वैशाली: महुआ विधानसभा
जिला गोपालगंज: गोपालगंज विधानसभा
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…